logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
प्रशासन

24 घंटे में मासूम की सकुशल बरामदगी, जीआरपी ने लौटाई परिवार की मुस्कान

✍ Super Admin 🕒 04 Jun 2026, 07:11 PM
24 घंटे में मासूम की सकुशल बरामदगी, जीआरपी ने लौटाई परिवार की मुस्कान

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन हरिद्वार के प्लेटफार्म नंबर-4 पर भीड़भाड़ के दौरान ट्रेन में छूटकर गुम हुए पांच वर्षीय मासूम को जीआरपी हरिद्वार ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्चे की सुरक्षित बरामदगी से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं जीआरपी की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के मोहाली स्थित शिवालिक विहार निवासी अनिकेत अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। वापसी के दौरान रेलवे स्टेशन पर खड़ी हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस में सवार होते समय ट्रेन के गंतव्य को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। जल्दबाजी में परिवार के सदस्य ट्रेन से उतर गए, लेकिन भारी भीड़ के बीच उनका पांच वर्षीय पुत्र ट्रेन में ही छूट गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और थाना जीआरपी हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। उनके निकट पर्यवेक्षण में तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ सहित संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश शुरू की गई तथा रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई।

जीआरपी हरिद्वार के प्रभारी निरीक्षक बिपिन चन्द्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और आखिरकार हरियाणा के जगाधरी, जनपद यमुनानगर से पांच वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर लिया। गुरुवार को बच्चे को सीडब्ल्यूसी रोशनाबाद के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चे की सफल बरामदगी पर जीआरपी कप्तान अरुणा भारती ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। बरामदगी अभियान में उपनिरीक्षक तरन्नूम सईद, कांस्टेबल मंसूर अली एवं कांस्टेबल नैथानियल भट्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments (0)