logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका

✍ Super Admin 🕒 05 Jun 2026, 04:48 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवासेतु फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत धनौरी चौकी, शहीद स्मारक स्वर्गीय सोनित कुमार सैनी तथा थाना प्रांगण पिरान कलियर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। प्रभारी कोतवाली कलियर दिव्येश उपाध्याय एवं एसएसआई राजेश बिष्ट की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। वहीं धनौरी चौकी प्रभारी एसआई पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और सब-कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सेवासेतु फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार एवं सचिव निधि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सदस्य धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार सहित स्वयंसेवी तरुण, अंशिका, अंश, राहुल सैनी, दीपक और अभय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

कार्यक्रम में सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी तथा प्रदेश महासचिव शिवकुमार सैनी ने भी सहभागिता कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए हरित एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

Comments (0)