logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

“नाबालिगों से बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: उम्र बढ़ाकर कराया काम, विरोध पर बेरहमी से पिटाई—प्लांट हेड गिरफ्तार”

✍ Super Admin 🕒 27 Mar 2026, 03:45 PM
“नाबालिगों से बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: उम्र बढ़ाकर कराया काम, विरोध पर बेरहमी से पिटाई—प्लांट हेड गिरफ्तार”

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नामी कंपनी में नाबालिग लड़कियों से कथित रूप से बंधुआ मजदूरी कराए जाने, उनके दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर उम्र बढ़ाने और विरोध करने पर हाथ-पैर बांधकर मारपीट करने जैसी अमानवीय हरकतों का खुलासा हुआ है। इतना ही नहीं, पीड़िताओं पर चोरी कबूल करवाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्लांट हेड को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुई जांच में सामने आया कि कार्तिक एंटरप्राइजेज में कार्यरत कुछ महिलाओं और लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि प्लांट हेड रजनीश शर्मा और उसके सहयोगियों ने दो नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें नौकरी पर रखा।

घटना 24 मार्च की बताई जा रही है, जब दोनों किशोरियों को ऑफिस में बुलाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से एक वीडियो भी बरामद हुआ, जिसमें लड़कियों के हाथ-पैर बांधकर पीटने के दृश्य सामने आए हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि नाबालिगों से वेल्डिंग मशीन जैसे खतरनाक काम कराए जा रहे थे। दस्तावेजों की जांच में आधार कार्ड की फोटोकॉपी में उम्र बढ़ाने की पुष्टि भी हुई है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी रजनीश शर्मा (42) निवासी रामपुर जेवर, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), हाल निवासी बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नाबालिगों के शोषण से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments (0)