logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

देहरादून में नकली दवाइयों के काले कारोबार पर STF की बड़ी कार्रवाई

✍ Super Admin 🕒 22 May 2026, 08:26 PM
देहरादून में नकली दवाइयों के काले कारोबार पर STF की बड़ी कार्रवाई

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून। देहरादून में उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फेसबुक पेज के माध्यम से नामी कंपनियों की जीवनरक्षक दवाइयों की हूबहू नकली कॉपी बनाकर आधे दाम में बेच रहा था। जांच में सामने आया कि गिरोह का नेटवर्क उत्तराखंड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ तक फैला हुआ था।

“ऑपरेशन फेक पिल” के तहत STF की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
एसटीएफ कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर पिछले दो महीनों से “ऑपरेशन फेक पिल” चलाया जा रहा था। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और डीजीपी दीपम सेठ के निर्देशों के बाद STF ने ऑनलाइन नकली दवा कारोबार पर निगरानी शुरू की थी।
जांच के दौरान “एसके हेल्थ केयर” नाम के फेसबुक पेज पर सनफार्मा, मैनकाइंड, ग्लेनमार्क, जायडस, मैकलोड्स और टोरेंट जैसी कंपनियों की नकली दवाइयां बेची जा रही थीं। आरोपी कंपनियों की पैकेजिंग और लेबल की हूबहू नकल कर नकली दवाइयां तैयार करते थे और सोशल मीडिया के जरिए सस्ते दामों में बेच देते थे।

ऑनलाइन ऑर्डर कर STF ने पकड़ा गिरोह
एसटीएफ टीम ने खुद ग्राहक बनकर ऑनलाइन ऑर्डर किया। इसके बाद गिरोह ने “Gudcef Plus” और “Tydol-100” जैसी नकली दवाइयों के बॉक्स गया और वाराणसी से देहरादून भेजे। लैब जांच में दवाइयां फेल पाई गईं, जिससे लोगों की जिंदगी के साथ बड़ा खिलवाड़ सामने आया।

इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में संगठित अपराध, धोखाधड़ी, जालसाजी, आईटी एक्ट, कॉपीराइट एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

रुड़की और कोटद्वार में चल रही थी नकली दवा फैक्ट्री
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिन सैनी और गौरव त्यागी के रूप में हुई है। पूछताछ में गौरव त्यागी ने खुलासा किया कि रुड़की में उसकी एक फैक्ट्री पहले भी नकली दवा बनाने के मामले में पकड़ी जा चुकी है।

उसने बताया कि वह अपने रिश्तेदार मयंक उर्फ मोंटी के साथ भगवानपुर क्षेत्र में नकली दवाइयां तैयार कर रहा था। साथ ही कोटद्वार सिडकुल की बंद फैक्ट्री का इस्तेमाल भी जरूरत पड़ने पर किया जाता था।

STF और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी
एसटीएफ और ड्रग विभाग की टीम अब रुड़की और कोटद्वार स्थित फैक्ट्रियों में संयुक्त छापेमारी कर रही है। कोटद्वार की फैक्ट्री को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर भेजा गया है।
जनता से STF की अपील
एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि बिना बिल के दवाइयां न खरीदें, दवा का बैच नंबर जरूर जांचें और अत्यधिक छूट के लालच में न आएं। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या नकली दवा बेचने वाले की सूचना तुरंत STF और ड्रग विभाग को देने को कहा गया है।

Comments (0)