logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के “ऑपरेशन रिकवरी” का असर: 152 मोबाइल बरामद, 36 लाख की संपत्ति लौटाई

✍ Super Admin 🕒 02 May 2026, 04:29 PM
SSP नवनीत सिंह भुल्लर के “ऑपरेशन रिकवरी” का असर: 152 मोबाइल बरामद, 36 लाख की संपत्ति लौटाई

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस का “ऑपरेशन रिकवरी” लगातार आमजन के लिए राहत बनता जा रहा है। मोबाइल खोने के बाद निराश हो चुके लोगों को उस वक्त बड़ी खुशी मिली, जब सिडकुल थाना पुलिस ने 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए।

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत करीब 36 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं।

शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP सिटी अभय प्रताप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि C.E.I.R पोर्टल की मदद से हरिद्वार पुलिस लगातार खोए मोबाइलों की ट्रैकिंग कर रही है। इसी तकनीकी सहयोग और अलग-अलग राज्यों की पुलिस से समन्वय के जरिए इस बार भी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली है।

थाना प्रभारी अजय Shah के नेतृत्व में सिडकुल थाना पुलिस की टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। बरामद मोबाइलों में कई फोन सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य मोबाइल स्थानीय लोगों के बताए जा रहे हैं। लंबे समय से मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर फोन हाथ में आते ही खुशी साफ दिखाई दी।

मोबाइल रिकवरी के मामलों में सिडकुल थाना लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। पिछले आठ महीनों में यह छठी प्रेस कॉन्फ्रेंस रही, जिसमें आमजन को उनके खोए हुए मोबाइल वापस सौंपे गए। इस पूरी रिकवरी में हेड कांस्टेबल विवेक यादव की भूमिका एक बार फिर अहम रही। बेहतर कार्य के लिए SP सिटी अभय प्रताप सिंह ने थाना प्रभारी अजय शाह और हेड कांस्टेबल विवेक यादव की सराहना करते हुए टीम को शाबाशी दी।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है तो उसे तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं। साथ ही मोबाइल खोने की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते फोन की रिकवरी की जा सके। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत व हेड कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।

Comments (0)