logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

Roorkee:- कोर्ट में सजा, बाहर कदम रखते ही चकमा देकर दोषी फरार, चेक बाउंस के मामले में हुआ था कोर्ट में पेश..

✍ Super Admin 🕒 17 Jan 2026, 01:39 AM
Roorkee:- कोर्ट में सजा, बाहर कदम रखते ही चकमा देकर दोषी फरार, चेक बाउंस के मामले में हुआ था कोर्ट में पेश..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: न्यायिक प्रक्रिया पूरी होते ही चेक बाउंस मामले में सजा पाया अभियुक्त अदालत परिसर से पुलिस और कोर्ट कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद न्यायिक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई।

कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी नीरज शुक्रवार को रुड़की के रामनगर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी पर पहुँचा था। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दो वर्ष की सजा सुनाई। सजा सुनते ही कोर्ट मोहर्रिर उसे कोर्ट रूम से बाहर लेकर आया, लेकिन इसी बीच मौका पाकर अभियुक्त कोर्ट परिसर से भाग निकला।

अचानक अभियुक्त के ओझल होने से कोर्ट कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शोर मचाकर पीछा किया गया, मगर अभियुक्त भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन देर रात तक अभियुक्त का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments (0)