logo
Breaking News
● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा
प्रशासन

4 घंटे में पुलिस का कमाल — ताबड़तोड़ दबिश से टूटा अपहरणकर्ता का हौसला, मासूम बच्ची सकुशल बरामद..

✍ Super Admin 🕒 20 Feb 2026, 05:43 PM
4 घंटे में पुलिस का कमाल — ताबड़तोड़ दबिश से टूटा अपहरणकर्ता का हौसला, मासूम बच्ची सकुशल बरामद..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: देर रात हुए मासूम बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस की त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई ने बड़ा परिणाम दिया। फुटपाथ से चोरी हुई दो वर्षीय बच्ची को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। 

पुलिस टीमों की लगातार दबिश और सख्त घेराबंदी से घबराकर कथित अपहरणकर्ता बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस की मुस्तैदी की व्यापक सराहना हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बहुस्तरीय कार्रवाई शुरू कर दी। सिटी कोतवाली पुलिस, एएचटीयू और सीआईयू की पांच संयुक्त टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

बताया गया कि बीती रात तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से अज्ञात व्यक्ति दो वर्षीय बच्ची को उठाकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने जनपद के संवेदनशील स्थानों, बॉर्डर क्षेत्रों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी।

मैन्युअल पुलिसिंग के साथ डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर लगातार चलाए गए अभियान के दौरान बच्ची ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने तत्काल उसे सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बढ़ते दबाव और ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते अपहरणकर्ता बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मासूम के सकुशल मिलने पर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। परिवार ने पुलिस का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई और गुडवर्क की सराहना की।

Comments (0)