logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार में बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50-60 उपद्रवियों पर मुकदमा — 5 आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 08 Apr 2026, 04:55 PM
हरिद्वार में बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50-60 उपद्रवियों पर मुकदमा — 5 आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद हुए बवाल पर हरिद्वार पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपद्रवियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 50-60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें 5 आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।


दरअसल, 01 अप्रैल 2026 को चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए चौकी में तोड़फोड़ कर दी और राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।


इस घटना के बाद चौकी प्रभारी नवीन चौहान की शिकायत पर कोतवाली श्यामपुर में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 और क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत 10 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना श्यामपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीमें गठित कीं। विवेचक उ0नि0 सन्तोष सेमवाल के नेतृत्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
सुबोध, सन्दीप, सोनू उर्फ टुंडा, गोविन्द शाह और रामबाबू उर्फ भूरा
पुलिस का सख्त संदेश:
हरिद्वार पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी बात कानूनी तरीके से रखें, न कि उपद्रव फैलाकर।

Comments (0)