logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

गोकशी के धंधे पर पुलिस का छापा: पिरान कलियर में मांस की दुकानों से भारी मात्रा में गौमांस बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार..

✍ Super Admin 🕒 12 Feb 2026, 03:10 PM
गोकशी के धंधे पर पुलिस का छापा: पिरान कलियर में मांस की दुकानों से भारी मात्रा में गौमांस बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र में गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मांस कारोबार का खुलासा किया है। नई बस्ती क्षेत्र में मांस की दुकानों पर छापेमारी के दौरान 341.21 किलोग्राम गौमांस, पशु कटान उपकरण, डीप फ्रीजर और एक मोटरसाइकिल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

एसएसपी के सख्त निर्देशों पर चला अभियान.....
जनपद में अवैध गोकशी पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोवंश संरक्षण स्क्वाड व पिरान कलियर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र की कुछ मांस की दुकानों पर भैंस के मीट के नाम पर गौमांस बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए संयुक्त टीम बनाकर चिन्हित स्थानों पर दबिश दी।

दुकानों में मिला पशु अवशेष और भारी मात्रा में मांस.....
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान स्लैब, लकड़ी के गुटकों और लोहे के कुंडों में बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस मिला। इसके साथ ही खाल उतरा पशु सिर, खुर और अन्य अवशेष भी बरामद हुए। मौके से समीर पुत्र वहीद, सावेज पुत्र फुरकान, मौंफीक पुत्र फुरकान और दानिश पुत्र मशरूर निवासी पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया।

भारी मात्रा में सामान बरामद.....
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 341.21 किलोग्राम गौमांस, पशु कटान के उपकरण, हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK17L2861) और एक डीप फ्रीजर कब्जे में लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम....
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसएसआई सुनील दत्त पंत, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय रावत, कांस्टेबल प्रकाश मनराल व कांस्टेबल भादूराम शामिल रहे।

गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम.....
उपनिरीक्षक शरद सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल बृजकिशोर व महिला कांस्टेबल लखमीरी ने कार्रवाई में सहयोग किया।

Comments (0)