logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार में अपराध पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 3 बड़ी घटनाओं का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी से हड़कंप

✍ Super Admin 🕒 23 Apr 2026, 04:23 PM
हरिद्वार में अपराध पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 3 बड़ी घटनाओं का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी से हड़कंप

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वारएसएसपी का सख्त संदेश: अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर तीनों मामलों में पुलिस ने तेजी और सख्ती के साथ कार्रवाई की।
चाहे हत्या हो, महिला व बाल अपराध या गैंगस्टर गतिविधियां—हरिद्वार पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ज्वालापुर हत्याकांड: जमीन के लालच में मामा-भांजे ने दी सुपारी
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गुमशुदगी का मामला सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया। रवि चौहान की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद के चलते मामा-भांजे ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर हत्या करवाई।
हिस्ट्रीशीटर नदीम और उसके साथी दानिश अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि पहले शराब पिलाई गई, फिर गला घोंटकर शव को रानीपुर झाल में फेंक दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों से बाइक और ₹61,000 नकद बरामद किए हैं, जबकि साजिश रचने वाले फरार हैं।

श्यामपुर में मासूम से छेड़खानी: घंटों में आरोपी गिरफ्तार
श्यामपुर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची के साथ अशोभनीय हरकत के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिव कुमार बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को तिरछा पुल क्षेत्र से दबोच लिया।
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश था, लेकिन पुलिस की तत्परता से लोगों में भरोसा बढ़ा है।

रानीपुर फायरिंग कांड: ‘BAAZ’ गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
रानीपुर क्षेत्र में BHEL फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया।
इंस्टाग्राम पर ‘BAAZ’ नाम से सक्रिय गैंग के 5 आरोपियों (2 नाबालिग सहित) को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के पास से 2 तमंचे और 3 चाकू बरामद हुए हैं।
पूछताछ में सामने आया कि गैंग इलाके में दहशत फैलाकर वर्चस्व कायम करना चाहता था। पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।

Comments (0)