logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार (देखे वीडियो)

✍ Super Admin 🕒 04 Jun 2026, 06:45 PM
वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में एक युवक के हाथ बांधकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन न कराने पर पार्किंग संचालक के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच की तो मारपीट में शामिल दो युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपित पिछले कई महीनों से रोड़ीबेलवाला क्षेत्र की एक पार्किंग में कार्यरत थे, लेकिन पार्किंग संचालक द्वारा उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। इस लापरवाही पर पुलिस ने पार्किंग संचालक का भी पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।

गिरफ्तार आरोपितों में नूतन (32) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम बिलाई, थाना हलदौर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) तथा रोबिन (18) पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम मुंडलाना, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप वर्मा, कांस्टेबल प्रकाश तथा कांस्टेबल लखन सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Comments (0)