logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर पिरान कलियर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की गोष्ठी आयोजित

✍ Super Admin 🕒 23 May 2026, 05:50 PM
ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर पिरान कलियर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की गोष्ठी आयोजित

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम सुरक्षा समिति सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार आयोजित इस गोष्ठी का आयोजन कोतवाली पिरान कलियर परिसर एवं चौकी इमलीखेड़ा परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने की।

गोष्ठी में कलियर, मुकर्बपुर, महमूदपुर, रहमतपुर, मेवहड़ कला, बाजूहेड़ी, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, दरियापुर, नागल, कोटा मुरादनगर, पलूनी, सोहलपुर सिकरौड़ा, मोहम्मदपुर पांडा, तेल्लीवाला और धनोरी रसूलपुर सहित कई गांवों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

स्थानीय सम्भ्रांत नागरिकों एवं शांति समिति सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पर्व को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है तथा सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएंगे।
गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी
वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र तोमर
उप निरीक्षक पुष्कर सिंह
उप निरीक्षक शहजाद अली
महिला उप निरीक्षक विशाखा असवाल
अपर उप निरीक्षक रामअवतार
अपर उप निरीक्षक कुन्दन राम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments (0)