logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

“रील के शौक ने फंसाया: सड़क पर वीडियो बनाना पड़ा भारी, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई”

✍ Super Admin 🕒 10 Apr 2026, 06:05 PM
“रील के शौक ने फंसाया: सड़क पर वीडियो बनाना पड़ा भारी, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई”

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: सोशल मीडिया की चकाचौंध में कानून की अनदेखी अब युवाओं को भारी पड़ने लगी है। धनौरी तिरछा पुल के बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रील बनाना कुछ युवकों के लिए मुसीबत बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ उन्हें कड़ी फटकार लगाई, बल्कि चालानी कार्रवाई भी की।


यह कार्रवाई “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई, जो एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कलियर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई।


कलियर इंस्पेक्टर कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने सड़क को “स्टूडियो” बनाने वाले युवकों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही न केवल उनकी खुद की जान के लिए खतरा है, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जोखिम पैदा करती है।

वहीं, थाना पिरान कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इस मामले में शेखर चौधरी (पुत्र रवि कुमार) और शुभम प्रसाद (पुत्र सोमपाल) को हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ भी सख्त कदम उठाते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सट्टा पर्ची, डायरी, पेन और 2300 रुपये नकद बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में जुनैद (पुत्र मोहम्मद आसिफ) और असकर (पुत्र इस्तियाक) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा शहजाद अली, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार, रविन्द्र बालियान, जमशेद अली तथा कांस्टेबल सुबोध कुमार और प्रकाश मनराल की अहम भूमिका रही।

Comments (0)