logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

मंगलौर में “ऑपरेशन प्रहार” की तेज शुरुआत, पांच आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 03 Apr 2026, 02:29 PM
मंगलौर में “ऑपरेशन प्रहार” की तेज शुरुआत, पांच आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस अभियान की शुरुआत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशों पर की गई है, जिसमें पुलिस टीमों ने अलग-अलग मोर्चों पर सक्रियता दिखाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन वारंटी, एक मोटरसाइकिल चोर और एक व्यक्ति शामिल है जो शराब के नशे में वाहन चला रहा था। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


तीन वारंटियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें योगेश पुत्र स्व. चंद्रपाल, निवासी लिब्बरहेड़ी; सुहैल पुत्र रोशन, निवासी लहबोली; और अंकित पुत्र पिरथी, निवासी लिब्बरहेड़ी शामिल हैं। इन पर विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज थे।


बाइक चोरी का खुलासा
अभियान के दौरान पुलिस ने निकित पुत्र प्रीतम, निवासी सिख्खर को गिरफ्तार कर एक बिना नंबर की काली हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई
वहीं, विकास कुमार पुत्र फितरे, निवासी सिरसा (गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी कार को सीज कर दिया है।


पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलकांत रतूड़ी, मनोज कठैत, वीरपाल सिंह, रामबहादुर सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Comments (0)