logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार 2026: हरिद्वार पुलिस का डबल अटैक, अपराधियों में मचा हड़कंप

✍ Super Admin 🕒 05 May 2026, 01:59 PM
ऑपरेशन प्रहार 2026: हरिद्वार पुलिस का डबल अटैक, अपराधियों में मचा हड़कंप

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार 2026” के तहत पुलिस का सख्त एक्शन लगातार जारी है। बहादराबाद थाना पुलिस ने एक साथ दोहरी कार्रवाई करते हुए जहां 5000 रुपये के ईनामी वांछित गौमांस तस्कर को गिरफ्तार किया, वहीं अवैध शराब और जुए के अड्डों पर छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों को रंगेहाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल है।

एसएसपी के निर्देश पर सख्त अभियान जारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में जिलेभर में मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और गौतस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत लगातार चेकिंग और दबिश दी जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में बड़ी सफलता
कोतवाली बहादराबाद के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने शांतारशाह क्षेत्र से 5000 रुपये के ईनामी आरोपी मुस्तकीम (35 वर्ष, निवासी मरगूबपुर) को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ वारंट भी जारी था।

इसी दौरान पुलिस ने
अरुण को 44 पैकेट देशी शराब के साथ,
ललित को 10 लीटर कच्ची शराब और मोटरसाइकिल सहित,
गुलशेर को जुआ सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।
सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एक महीने में 771 गिरफ्तार, बड़े आंकड़े आए सामने
एसएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 03 अप्रैल से 03 मई तक:
96 वांछित, 26 इनामी और 431 वारंटी समेत कुल 771 आरोपी गिरफ्तार
101 गुंडे, 24 हिस्ट्रीशीटर, 843 शांति भंग करने वाले पर कार्रवाई
280 अन्य असामाजिक तत्वों पर भी शिकंजा कसा गया
सत्यापन अभियान में भी सख्ती
पुलिस ने बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए:
15,666 लोगों का सत्यापन
हजारों पर पुलिस एक्ट और अन्य धाराओं में कार्रवाई
एक अवैध विदेशी नागरिक भी गिरफ्तार
मकान मालिकों और किरायेदारों पर भी नियमों के उल्लंघन पर चालान किए गए।
बार, होटल और ढाबों पर रातभर चेकिंग
अपराध रोकने के लिए पुलिस ने:
3543 बार, पब, होटल और ढाबों की जांच
96 प्रतिष्ठान बंद कराए
84 मालिकों और 216 अन्य लोगों पर कार्रवाई
ट्रैफिक और अवैध हथियारों पर भी शिकंजा
2543 चालान, 68 गिरफ्तार
452 वाहन सीज
25 अवैध शस्त्र बरामद
अभियान जारी, अपराधियों में खौफ कायम
हरिद्वार पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहा है। पुलिस की सख्ती से साफ संकेत है कि जनपद में अब अपराध और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments (0)