logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

प्रबंधक विकास अवस्थी एक्शन मोड में, अव्यवस्थाओं पर सख़्ती, मुसाफिर खाने से हटाया जमावड़ा, अन्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश..

✍ Super Admin 🕒 13 Jan 2026, 11:27 PM
प्रबंधक विकास अवस्थी एक्शन मोड में, अव्यवस्थाओं पर सख़्ती, मुसाफिर खाने से हटाया जमावड़ा, अन्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में अब बदलाव की बयार साफ महसूस की जा सकती है। वर्षों से अनदेखी और ढिलाई के चलते जर्जर हो चुकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए दरगाह प्रशासन ने कमर कस ली है। रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी को दरगाह प्रबंधक का अतिरिक्त दायित्व मिलने के बाद प्रशासनिक सक्रियता ने नया रुख अख्तियार कर लिया है।

प्रभार संभालते ही दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने क्षेत्र की जमीनी हकीकत को परखते हुए सुधार की मुहिम शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ दरगाह परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान दरगाह कार्यालय के समीप स्थित मुसाफिर खाने में वर्षों से जमे लोगों को हटाकर परिसर को खाली कराया गया, जिससे अव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र समाप्त हो सका।

दरगाह क्षेत्र में फैले अस्थायी अतिक्रमण पर भी प्रशासन ने स्पष्ट रुख अपनाया। अवैध दुकानों और कब्जों को हटाकर सार्वजनिक मार्गों को मुक्त कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं और जायरीनों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन गंभीर नजर आया। बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा करते हुए उन्हें जल्द चालू कराने के निर्देश दिए गए, वहीं नए कैमरे लगाने के संभावित स्थानों को भी चिन्हित किया गया। इसका उद्देश्य दरगाह परिसर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना है।

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से मुसाफिर खाने और अतिक्रमण को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। पूर्व में की गई कार्रवाइयां स्थायी समाधान नहीं बन सकीं, लेकिन इस बार प्रशासन ने संकेत दे दिए हैं कि सुधार अभियान को निरंतर और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
इस मौके पर अकाउंटेंट सद्दाम हुसैन, एसआई उपेंद्र सिंह, हेड मोहर्रिर कुंमपाल तोमर, हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान, जितेंद्र सिंह, भादुराम सहित पुलिस व दरगाह प्रशासन के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments (0)