logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: रानीपुर पुलिस ने 2 साल का अवैध शराब जखीरा किया नष्ट

✍ Super Admin 🕒 30 Apr 2026, 05:52 PM
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: रानीपुर पुलिस ने 2 साल का अवैध शराब जखीरा किया नष्ट

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार / रानीपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वर्षों से मालखाने में जमा अवैध शराब के जखीरे को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को की गई।

पुलिस द्वारा वर्ष 2024 और 2025 के दौरान विभिन्न मामलों में बरामद की गई अवैध देशी शराब के कुल 43 मालों को विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए विनिष्टीकरण किया गया। इस दौरान गठित कमेटी की मौजूदगी में हर माल का नमूना लेकर उसे मोहरबंद किया गया, जिसके बाद शेष शराब को नष्ट करते हुए नाले में बहा दिया गया।

पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और नियमों के तहत संपन्न कराया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

कमेटी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई:
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार हरिद्वार और आबकारी निरीक्षक हरिद्वार की मौजूदगी में पूरी कार्यवाही संपन्न कराई गई।

 पुलिस टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार (मालखाना मोहर्रिर) और हेड कांस्टेबल कुम्पाल तोमर (हेड मोहर्रिर) शामिल रहे।

Comments (0)