logo
Breaking News
● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले ● भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान पर मुकदमा दर्ज ● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो)
क्राइम

रुड़की में नशा तस्करी पर बड़ा एक्शन, 174 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे..

✍ Super Admin 🕒 06 Jan 2026, 06:13 PM
रुड़की में नशा तस्करी पर बड़ा एक्शन, 174 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में रुड़की पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। अवैध नशीले कैप्सूलों की सप्लाई कर समाज को खोखला करने वाले तस्करों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। चेकिंग के दौरान कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोचते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख़्त निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार पुलिस नशा तस्करी पर पूरी तरह से हमलावर है। इसी अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने नगला ईमरती क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 174 ट्रामाडोल कैप्सूल, नशे की बिक्री से प्राप्त नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


पकड़ा गया आरोपी......
नदीम पुत्र इस्माइल
निवासी — नगला ईमरती, थाना कोतवाली रुड़की
जनपद — हरिद्वार
उम्र — 28 वर्ष
बरामदगी का विवरण....
Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules — 174 कैप्सूल
नशीली दवाइयों की बिक्री से प्राप्त ₹2000 नकद
एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम.....
उ0नि0 ध्वजवीर सिंह
हे0कानि0 युनुस वेग
कनि0 राजेश देवरानी
का0 गोविंद सिंह

Comments (0)