logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

हरिद्वार में गोकशी पर बड़ा प्रहार: 57 गैंग के 162 आरोपी रडार पर, SSP का सख्त एक्शन

✍ Super Admin 🕒 25 Mar 2026, 03:23 PM
हरिद्वार में गोकशी पर बड़ा प्रहार: 57 गैंग के 162 आरोपी रडार पर, SSP का सख्त एक्शन

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जनपद में गोकशी और पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई का खाका तैयार कर लिया है। लंबे समय से सक्रिय गैंगों पर शिकंजा कसने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। आने वाले दिनों में यह अभियान बड़े स्तर पर चलाया जाएगा, जिससे अपराधियों में खलबली मच गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में SSP का बड़ा ऐलान… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया कि गोकशी और पशु क्रूरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

57 गैंग के 162 आरोपी रडार पर… पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिले की 11 कोतवाली और थानों में 57 गैंग सक्रिय हैं, जिनसे जुड़े 162 अपराधियों को चिन्हित किया गया है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है।

67 अपराधियों पर गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी… इसके अलावा 67 आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इन आदतन अपराधियों को जिला बदर करने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ा रही है।

आदतन अपराधियों की पूरी ‘कुंडली’ तैयार… हरिद्वार पुलिस ने ऐसे सभी अपराधियों का विस्तृत डाटा तैयार कर लिया है, जो बार-बार गोकशी और पशु क्रूरता में शामिल पाए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों से रिपोर्ट लेकर इन पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

भारी मुचलके से कसे जाएंगे आरोपी… पुलिस ने साफ किया है कि आरोपियों को भारी धनराशि के मुचलकों से पाबंद किया जाएगा। यदि कोई शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसकी धनराशि जब्त कर ली जाएगी। पुलिस की दो टूक चेतावनी… हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अब गोकशी और पशु क्रूरता में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

आमजन से सहयोग की अपील… पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध पशु कटान या पशु क्रूरता की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या गौवंश संरक्षण टीम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Comments (0)