logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंदिर चोर गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 04 Apr 2026, 04:29 PM
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंदिर चोर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। हरिद्वार जनपद के कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को कोतवाली गंगनहर में मंदिर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 अप्रैल 2026 को दून स्कूल रोड से कलियर पुल की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवाज पुत्र इसरार निवासी सिविल लाइन रुड़की के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद हुई। बरामदगी में मंगलसूत्र, बिछुए, पायल, मांग टीका, लांग, मंदिर की खंडित मूर्ति के टुकड़े सहित कुल 668 रुपये (नोट व सिक्के) शामिल हैं।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे की लत के कारण चोरी की वारदात को अंजाम देता था और इसी के लिए मंदिर को निशाना बनाया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष कवि, कांस्टेबल लाल सिंह, अजयवीर और अजय दत्त की अहम भूमिका रही।
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

Comments (0)