logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

कोतवाली रानीपुर: एटीएम तोड़कर नगदी उड़ाने की साजिश नाकाम, शातिर चोर गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 24 Feb 2026, 02:48 PM
कोतवाली रानीपुर: एटीएम तोड़कर नगदी उड़ाने की साजिश नाकाम, शातिर चोर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एटीएम तोड़कर नगदी चोरी करने की साजिश रच रहे एक शातिर चोर को दबोच लिया। आरोपी पहले भी कई चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।
ऐसे खुला मामला


 रावली महदूद सिडकुल निवासी कुलदीप जोशी ने कोतवाली रानीपुर में सूचना दी कि 21.02.2026 की रात शिवलोक कॉलोनी स्थित WLA SPOT एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर लॉक तोड़ने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने मु0अ0सं0 56/2026 धारा 305(ए), 62, 324(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
सुरागरसी-पतारसी के दौरान 23.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वॉटर वर्क्स शिवलोक स्थित ग्राउंड के पास से लविश पुत्र लक्ष्मी चंद (उम्र 20 वर्ष) निवासी शिवलोक कॉलोनी हरिद्वार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एटीएम का टूटा हुआ लॉक और चोरी में प्रयुक्त उपकरण (पेंच, प्लास आदि) बरामद किए गए।


पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में चोरी और अवैध असलाह के मामलों में जेल जा चुका है। मुकदमों और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए उसने एटीएम तोड़कर नगदी जुटाने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी साजिश नाकाम हो गई।
आरोपी के खिलाफ धारा 331(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
WLA SPOT एटीएम का टूटा हुआ लॉक
चोरी के उपकरण (पेंच, प्लास आदि)
आपराधिक इतिहास
आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2019 से 2025 तक चोरी और शस्त्र अधिनियम के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा
उ0नि0 मन्दीप सिंह
कानि0 अमित चौधरी
कानि0 दिग्पाल सिंह
कानि0 उदय नेगी
रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।

Comments (0)