logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” में कलियर पुलिस का एक्शन, गैंगस्टर गिरफ्तार व 25 संदिग्ध हिरासत में

✍ Super Admin 🕒 07 May 2026, 09:46 PM
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” में कलियर पुलिस का एक्शन, गैंगस्टर गिरफ्तार व 25 संदिग्ध हिरासत में

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 
पिरान कलियर। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस लगातार अपराधियों, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

 इसी क्रम में कलियर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ-साथ क्षेत्र में घूम रहे 25 संदिग्ध मनचलों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार गौकशी जैसे समाज विरोधी अपराधों में शामिल गिरोह के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त मुन्ना पुत्र शाहनवाज उर्फ धन्नु निवासी वार्ड नंबर-1, नाजिम कुरेशी वाली गली, पिरान कलियर को 6 मई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 84/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह और हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

वहीं दूसरी ओर 7 मई को ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर कस्बे में पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान झुंड बनाकर घूम रहे 15-20 लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट में विधिक कार्रवाई की।


हिरासत में लिए गए लोगों में सतीश निवासी शाहपुर हरियाणा, जमील निवासी बेडपुर कलियर, मेहराज निवासी पिरान कलियर, चांद निवासी मुकर्बपुर, असरफ निवासी मंगलौर, शहीद निवासी मुकर्रबपुर, गुलफाल निवासी मरगूबपुर, साजिम निवासी कोटा मुरादनगर, इसरार व सलमान निवासी नगला इमरती समेत अन्य लोग शामिल हैं।
इस अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, अपर उपनिरीक्षक कुंदन सिंह, कांस्टेबल प्रकाश मनराल और होमगार्ड ललित कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र में सक्रिय अन्य अपराधियों और संदिग्ध तत्वों की कुंडली भी खंगाली जा रही है तथा अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments (0)