logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

बेलगाम खनन डंपरों से बेहाल कलियर – धूल, जाम और हादसों के बढ़ते खतरे पर भड़के जनप्रतिनिधि, थाने में सौंपा ज्ञापन..

✍ Super Admin 🕒 07 Feb 2026, 03:34 PM
बेलगाम खनन डंपरों से बेहाल कलियर – धूल, जाम और हादसों के बढ़ते खतरे पर भड़के जनप्रतिनिधि, थाने में सौंपा ज्ञापन..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: कलियर–सोहलपुर मार्ग पर खनन सामग्री से लदे भारी डंपरों की बेतहाशा आवाजाही ने क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन-रात दौड़ते डंपरों से उड़ती धूल, लगातार लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं के खतरे ने स्थानीय लोगों का चैन छीन लिया है। हालात से नाराज जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष कलियर के नाम एक ज्ञापन एसएसआई को सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि इस मार्ग से रेत व मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर बिना किसी समय-सीमा और नियंत्रण के गुजर रहे हैं। इनके चलते पूरे इलाके में धूल का गुबार छाया रहता है, जिससे दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है और आम नागरिकों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंखों में जलन, एलर्जी और श्वास संबंधी बीमारियां अब आम समस्या बनती जा रही हैं।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कलियर–सोहलपुर मार्ग घनी आबादी से होकर गुजरता है और यह क्षेत्रवासियों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और मरीज रोजाना आते-जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाही से डंपरों का संचालन किया जा रहा है, जिससे हर पल हादसे का डर बना रहता है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारी वाहनों के लगातार संचालन से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आगाह किया कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए और कोई बड़ा हादसा हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि खनन डंपरों का रूट बदला जाए, आबादी वाले क्षेत्र से उनके आवागमन पर रोक लगाई जाए तथा ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान सभासद अमजद मलिक, मौ. दिलबाग, राशिद रईस, राशिद अली, डॉ. शहजाद, इसरार शरीफ, राकिब, चौ. गुलजार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments (0)