logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग में संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार, अवैध रामपुरी चाकू बरामद

✍ Super Admin 🕒 17 Mar 2026, 02:30 PM
कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग में संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार, अवैध रामपुरी चाकू बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर |  पिरान कलियर क्षेत्र में कलियर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक संदिग्ध अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रामपुरी चाकू बरामद किया है। वहीं, एक लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को भी दबोच लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 मार्च 2026 की रात को कलियर नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने इस्लाम खान (50 वर्ष), निवासी ग्राम कुडिया रमपुरवा, थाना जोगापट्टी, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध रामपुरी चाकू बरामद हुआ।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार वारंटी मुकेश कुमार (45 वर्ष), निवासी बाल्मिकी बस्ती, धनौरी को भी गिरफ्तार किया। वह धारा 125(3) सीआरपीसी से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था।
दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Comments (0)