logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

रुड़की में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

✍ Super Admin 🕒 16 Mar 2026, 07:19 PM
रुड़की में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की/हरिद्वार जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लेते हुए कई अवैध हथियार, अधबने असलहे और हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

                                     फाइल फोटो
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में अवैध हथियार बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को वर्कशॉप में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा करते हुए जावेद नामक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है और इसी हुनर का फायदा उठाकर वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के जरिए डाई (फॉर्मा) तैयार करने की आड़ में अवैध तमंचे और पिस्टल बनाने का काम कर रहा था। आरोपी लालच में आकर इस अवैध धंधे में उतर गया और वर्कशॉप में ही हथियार तैयार करने लगा।

                                       फाइल फोटो
पुलिस ने मौके से 6 अवैध तमंचे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबनी .22 बोर राइफल, हथियारों की नाल में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न पाइप, मैगजीन, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार आरोपी जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, रुड़की थाना सिविल लाइन्स जिला हरिद्वार का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीप कुमार, मुनव्वर हसन, नवीन कुमार, पंकज कुमार, अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल इसरार अली, कांस्टेबल नितिन, रवि कुमार और चालक लाल सिंह की अहम भूमिका रही।

Comments (0)