logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

पर्यावरण बचेगा तो जीवन बचेगा: शबनम सिद्दीकी

✍ Super Admin 🕒 05 Jun 2026, 02:50 PM
पर्यावरण बचेगा तो जीवन बचेगा: शबनम सिद्दीकी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पिरान कलियर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में 20 से अधिक पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद युनुस ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़-पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हमारे वातावरण को शुद्ध करते हैं और जीवन को सुरक्षित बनाए रखते हैं। वहीं, वार्ड सभासद प्रतिनिधि शहजाद अली ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शबनम सिद्दीकी ने कहा कि बिना पेड़-पौधों के धरती पर जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “यदि पर्यावरण बचेगा तभी हमारा जीवन बचेगा, इसलिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।”

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक इंद्रवीर के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता असमा रानी, नरगिस सिद्दीकी, हिना सिद्दीकी, सलमा सिद्दीकी, इशरत जहां, जेबा सिद्दीकी, अतिया जमाल और गजाला परवीन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)