logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

सुबह का खौफनाक मंजर: गल्ला मंडी में युवक-युवती के शव मिलने से दहला इलाका, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका..

✍ Super Admin 🕒 12 Feb 2026, 12:21 PM
सुबह का खौफनाक मंजर: गल्ला मंडी में युवक-युवती के शव मिलने से दहला इलाका, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हल्द्वानी: उत्तराखंड के प्रमुख जिलों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गल्ला मंडी क्षेत्र में ब्रस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब काम पर पहुंचे श्रमिकों ने एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध हालात में पड़े देखे। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या पत्थर से हमला कर निर्ममता से की गई है। सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ, कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृत युवती की उम्र लगभग 21 से 22 वर्ष और युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक की जेब से अल्मोड़ा जिले से संबंधित एक पहचान पत्र मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं युवती के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि सुबह काम पर पहुंचे मजदूरों ने दोनों शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान के साथ ही आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Comments (0)