logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरियाणा की युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

✍ Super Admin 🕒 14 May 2026, 06:06 PM
हरियाणा की युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। पिरान कलियर में हरियाणा की 20 वर्षीय युवती के साथ कथित दुष्कर्म और बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे झांसे में लेकर अपने कब्जे में रखा गया और इस दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया। साथ ही लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने के भी आरोप लगाए गए हैं।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर कलियर पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ, उसकी पत्नी गुलफसा और जोगिंदर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देना भी शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले को गंभीरता से लिया गया है और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों के बीच भी मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है।

Comments (0)