logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

Haridwar:- खाकी के घर पर चोरी की वारदात, पुलिस ने दिखाया दम—चार आरोपी दबोचे..

✍ Super Admin 🕒 14 Jan 2026, 09:35 PM
Haridwar:- खाकी के घर पर चोरी की वारदात, पुलिस ने दिखाया दम—चार आरोपी दबोचे..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार! घने कोहरे और सुनसान रात का फायदा उठाकर बेखौफ चोरों ने इस बार सीधे खाकी को ही चुनौती दे डाली। थाना सिडकुल क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने उत्तराखंड पुलिस में तैनात एक आरक्षी के बंद घर के ताले चटकाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। लेकिन यह चुनौती ज्यादा देर टिक नहीं सकी—सिडकुल पुलिस ने महज दो दिन के भीतर पूरे प्रकरण का खुलासा कर चार शातिरों को दबोच लिया।

जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के सख्त निर्देशों के क्रम में पुलिस ने इस नकबजनी की वारदात को गंभीरता से लिया। दिनांक 12 जनवरी 2026 को नवोदय नगर, बद्री विशाल पुरम कॉलोनी निवासी आरक्षी महेंद्र कुमार की तहरीर पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरक्षी ड्यूटी पर बाहर थे, इसी दौरान चोरों ने उनके घर से एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी और नकदी चोरी कर ली।

मामले के खुलासे के लिए कोतवाली सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 14 जनवरी को हर्षिता कॉलोनी क्षेत्र से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। बरामद सामान की बाजार कीमत करीब ₹1.75 लाख आंकी गई है, जिसमें ₹86,000 नकद भी शामिल है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में राकेश और भोले शातिर किस्म के हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके खिलाफ हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और बिजनौर जनपदों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर पूर्व में नकबजनी, चोरी, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो चुकी है।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी—कुशल पाल, राकेश, भोले और पवन—को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों को लेकर भी पूछताछ जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना सिडकुल पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता एक बार फिर सामने आई है, जिसने यह साफ कर दिया कि अपराधी चाहे जितने भी शातिर हों, कानून से बच निकलना अब आसान नहीं।

Comments (0)