logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

Haridwar:- पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर परिचित की कार हड़पने का आरोप, अमानत में खयानत व धमकी का मुकदमा दर्ज..

✍ Super Admin 🕒 10 Jan 2026, 08:06 PM
Haridwar:- पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर परिचित की कार हड़पने का आरोप, अमानत में खयानत व धमकी का मुकदमा दर्ज..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कानूनी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। राठौर के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें उन पर परिचित की कार हड़पने, गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

ज्वालापुर निवासी राजेश गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व पूर्व विधायक सुरेश राठौर उनकी कार मांगकर ले गए थे। आरोप है कि लंबे समय तक कार अपने पास रखने के बाद भी राठौर ने उसे वापस नहीं लौटाया। जब राजेश गौतम ने अपनी कार वापस मांगी तो राठौर ने कथित तौर पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ अमानत में खयानत, गाली-गलौच एवं धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर से बातचीत की ऑडियो क्लिप से जुड़े अलग-अलग मामलों में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भी पूर्व विधायक सुरेश राठौर का विवादों से नाता बना हुआ है। नया मुकदमा दर्ज होने से उनकी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

Comments (0)