logo
Breaking News
● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
क्राइम

Haridwar:- मासूम से दरिंदगी: हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन, चंद घंटों में दबोचा गया आरोपी..

✍ Super Admin 🕒 17 Jan 2026, 06:39 PM
Haridwar:- मासूम से दरिंदगी: हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन, चंद घंटों में दबोचा गया आरोपी..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

​हरिद्वार: धर्मनगरी के उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी सूरज, जो मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है, यहाँ पंडिताई का काम करता था।

​वारदात और खौफनाक मंजर.....
​पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बच्ची घर के पास पार्क में खेल रही थी। तभी पड़ोस में किराए पर रहने वाले सूरज ने उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुला लिया। वहां उसने मासूम के साथ अश्लील हरकतें कीं। जब बच्ची ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तो आरोपी ने उसकी आवाज दबाने के लिए गला घोंटने की भी कोशिश की। किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटकर बच्ची अपनी मां के पास पहुंची और बिलखते हुए आपबीती सुनाई।

​एसएसपी के निर्देश पर 'जीरो टॉलरेंस'.....
​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाया और वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के इरादे बेहद खतरनाक थे और वह मासूम की जान भी ले सकता था।

​लापरवाह मकान मालिक पर भी गाज.....
​इस मामले में पुलिस ने केवल अपराधी पर ही नहीं, बल्कि लापरवाही बरतने वालों पर भी शिकंजा कसा है। आरोपी बिना पुलिस सत्यापन के किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने मकान मालिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।​ यह कार्रवाई उन सभी मकान मालिकों के लिए चेतावनी है जो बिना वेरिफिकेशन के बाहरी लोगों को शरण देते हैं।

​पुलिस टीम की भूमिका.....
​सराहनीय कार्य करने वाली टीम में शहर कोतवाल रितेश शाह, एसएसआई नन्द किशोर ग्वाडी, चौकी प्रभारी चरण सिंह और महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Comments (0)