logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार में सनसनी: 4 दिन से लापता स्कूल ड्राइवर का शव गंगनहर से बरामद, हत्या की आशंका

✍ Super Admin 🕒 19 Apr 2026, 04:23 PM
हरिद्वार में सनसनी: 4 दिन से लापता स्कूल ड्राइवर का शव गंगनहर से बरामद, हत्या की आशंका

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार।  ज्वालापुर शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब चार दिन से लापता एक स्कूल ड्राइवर का शव गंगनहर से बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र के सीतापुर निवासी 44 वर्षीय रवि चौहान 15 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए थे। अगले ही दिन उनकी पत्नी दिव्या चौहान ने कोतवाली ज्वालापुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तब से उनकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

रविवार को जटवाड़ा पुल रेगुलेटर के पास गंगनहर में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान कराने पर शव रवि चौहान का निकला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में शव का एक हाथ मुड़ा हुआ पाया गया, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है और इलाके में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Comments (0)