logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

Haridwar:- अंकिता भंडारी न्याय की आवाज़ दबाने का आरोप, सीटिंग जज की निगरानी में CBI जांच की मांग, हरिद्वार विधायक कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में..

✍ Super Admin 🕒 10 Jan 2026, 07:54 PM
Haridwar:- अंकिता भंडारी न्याय की आवाज़ दबाने का आरोप, सीटिंग जज की निगरानी में CBI जांच की मांग, हरिद्वार विधायक कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रेमनगर गेट के पास ही रोककर हिरासत में ले लिया। बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने के बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया, इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमनगर गेट के सामने एकत्र हुए और खन्ना नगर स्थित विधायक कार्यालय की ओर मार्च करने लगे। खन्ना नगर से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी मामले में स्थानीय विधायक की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध नशे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है, युवा नशे की गिरफ्त में हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि आंखें मूंदे बैठे हैं। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 25 वर्षों में विधायक ने जनता के हित में कोई ठोस कार्य नहीं किया।

प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और युवा नेता नितिन तेश्वर ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की संस्तुति दे दी हो, लेकिन कांग्रेस शुरू से ही सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करती रही है। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। वहीं वरुण बालियान और लता जोशी ने कहा कि जब तक पूरे प्रकरण में शामिल वीआईपी का नाम सामने नहीं आता, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।

प्रदर्शन में अशोक शर्मा, पार्षद विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, विकास चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष शुभम बर्मन, महबूब आलम, मनोज सैनी, तरुण व्यास, शुभम जोशी, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, विकास रौतेला, सार्थक तस्कर, ऋषभ वशिष्ठ, तुषार सक्सेना, दिव्यांशु सक्सेना, करन राणा, सतवंत राठौर, अर्शिल अंसारी, अबरार अली, फैजल, नवीन गौतम, इमरान अली, सागर बेनीवाल, दीपक कोरी, विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, समर्थ अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, सलीम, अज्जू खान, नीटू शर्मा, अजय गिरी, रोहित नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)