logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

Haridwar:- जानलेवा चाइनीज़ मांझे की सप्लाई करते युवक को पकड़ा, बरामद मांझे को पुलिस ने किया आग के हवाले, देखें वीडियो..

✍ Super Admin 🕒 14 Jan 2026, 12:09 AM
Haridwar:- जानलेवा चाइनीज़ मांझे की सप्लाई करते युवक को पकड़ा, बरामद मांझे को पुलिस ने किया आग के हवाले, देखें वीडियो..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार! जिले में प्रतिबंधित व जानलेवा चाइनीज मांझे की बिक्री और आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान चाइनीज मांझे की होम डिलीवरी कर रहे एक युवक को रंगे हाथों दबोच लिया।

पुलिस जांच में पकड़े गए आरोपी की पहचान पीठ बाजार, ज्वालापुर निवासी हिमांशु जायसवाल उर्फ भोला पुत्र अनिल जायसवाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अल्प मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने नियमानुसार आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये का चालान काटते हुए वैधानिक कार्रवाई की है।

अभियान के तहत एसएसआई ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि किसी भी स्तर पर प्रतिबंधित चाइनीज अथवा अन्य जानलेवा मांझे की बिक्री पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा आम नागरिकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों एवं पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। पतंगबाजी के मौसम को देखते हुए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

अभियान में शामिल पुलिस टीम....
उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार (एसएसआई, ज्वालापुर), कांस्टेबल अमित गौड़, कांस्टेबल संजय रावत, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार एवं कांस्टेबल राजेश बिष्ट (चेतक कर्मी)

Comments (0)