logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार में गैंगरेप केस का 4 घंटे में पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार — होटल मैनेजर की भूमिका भी आई सामने..

✍ Super Admin 🕒 01 Mar 2026, 07:31 PM
हरिद्वार में गैंगरेप केस का 4 घंटे में पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार — होटल मैनेजर की भूमिका भी आई सामने..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: हरिद्वार में दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज़ चार घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नहर पटरी क्षेत्र से आरोपियों को दबोचते हुए वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है। जांच में होटल प्रबंधक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसे आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

महिला अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्रवाई की गई। पीड़िता की शिकायत पर अंकित व श्याम के खिलाफ दुष्कर्म तथा गोविन्दा के खिलाफ सहयोग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक निशा सिंह को सौंपी गई।

कैसे हुई गिरफ्तारी.....
शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर घोड़ा घाट के पास नहर पटरी पर एक मारुति सुजुकी टूर कार में बैठे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधक ने बिना पहचान पत्र और रजिस्टर में प्रविष्टि किए कमरा उपलब्ध कराया, जिससे वारदात को अंजाम देने में मदद मिली।

क्या है मामला.....
पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि अंकित वर्मा और श्याम साहू ने दुष्कर्म किया, जबकि गोविन्दा सिंह ने सहयोग किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी....
1:- अंकित वर्मा (35 वर्ष), निवासी बिजनौर — हाल निवासी ज्वालापुर हरिद्वार
2:- श्याम साहू (26 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर, ज्वालापुर हरिद्वार
3:- गोविन्दा सिंह (37 वर्ष), होटल प्रबंधक, सुकून गेस्ट हाउस हरिद्वार
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम....
1:- प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह
2:- वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्द किशोर ग्वाड़ी
3:- महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह
4:- उपनिरीक्षक आशीष नेगी
5:- कांस्टेबल अनिल, अर्जुन, रमेश
6:- महिला कांस्टेबल ममता व शोभा

Comments (0)