logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार में नशे में कार चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

✍ Super Admin 🕒 18 Apr 2026, 01:45 PM
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार में नशे में कार चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रैश ड्राइविंग और “ड्रिंक एंड ड्राइव” के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक कार चालक को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 17 अप्रैल 2026 की रात को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सुमननगर तिराहे पर एक वलेनो कार चालक संदिग्ध अवस्था में पाया गया।

चेकिंग के दौरान चालक नजुलवारी पुत्र इमरान, निवासी ज्वालापुर पांवधोई थाना रानीपुर हरिद्वार को नशे की हालत में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें नशे की पुष्टि होने पर उसे मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत हिरासत में ले लिया गया।
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की वलेनो कार को भी सीज कर दिया।

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लगातार जारी है, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर
कांस्टेबल जयदेव सिंह
कांस्टेबल महेन्द्र तोमर

Comments (0)