logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹5000 का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 11 May 2026, 06:26 PM
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹5000 का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वांछित और ईनामी अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में फरार चल रहे ₹5000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए ईनामी आरोपी अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद को पतंजलि अंडरपास शान्तरशाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आरोपी संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 61/26 में वांछित चल रहा था। लंबे समय से फरार रहने के चलते एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी
अजीम पुत्र मुस्तकीम
निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक उमेश कुमार
उपनिरीक्षक ज्योति नेगी
कांस्टेबल अंकित कुमार
कांस्टेबल नितुल यादव
होमगार्ड प्रदीप कुमार

Comments (0)