logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान: “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

✍ Super Admin 🕒 03 Apr 2026, 02:03 PM
हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान: “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने आज 3 अप्रैल 2026 से एक माह तक चलने वाले विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।


मुख्यालय स्तर से जारी निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और नगर को प्रतिदिन अभियान की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान इनामी, वारण्टी एवं फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही अवैध शस्त्रों की बरामदगी और अवैध शस्त्र निर्माण इकाइयों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


होटल, पब और वाहनों पर रहेगी नजर
पुलिस द्वारा देर रात तक संचालित होने वाले बार, क्लब, पब, होटल, ढाबों और रिजॉर्ट्स की सघन चेकिंग की जाएगी। वहीं रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट और हूटर लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बाहरी व्यक्तियों का होगा सत्यापन
संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों, अन्य राज्यों से आए लोगों और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों का सत्यापन कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संगठित अपराध पर प्रहार
गुंडा तत्वों, स्ट्रीट क्राइम में लिप्त अपराधियों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेशेवर अपराधियों और इनामी बदमाशों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी
बॉर्डर क्षेत्रों, हाईवे, रेलवे स्टेशन, बस और टैक्सी स्टैंड पर नियमित चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय तथा मॉर्निंग वॉक प्वाइंट्स पर पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी।


त्वरित कार्रवाई पर जोर
डायल 112 पर मिलने वाली गंभीर सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फायरिंग जैसी घटनाओं पर तत्काल घेराबंदी और ऑपरेशन चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही सुबह और शाम निर्धारित समय पर बिना नंबर प्लेट वाहनों की विशेष चेकिंग की जाएगी।
हरिद्वार पुलिस का यह “ऑपरेशन प्रहार” अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Comments (0)