logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार पुलिस ने किया कार लूट का खुलासा, हरियाणा का हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 16 Mar 2026, 03:41 PM
हरिद्वार पुलिस ने किया कार लूट का खुलासा, हरियाणा का हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने कार लूट की घटना का खुलासा करते हुए हरियाणा के एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई नेक्सोन कार और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 की शाम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रोहित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगला ऐमाद, थाना मंगलौर की नेक्सोन कार (DL8C-BL-0846) लूट ली है। सूचना मिलते ही कोतवाली मंगलौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़ित की निशानदेही पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
घटना के दौरान आरोपियों ने भागते समय एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे कार का आगे का टायर फट गया। कार की रफ्तार कम होने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास वाहन छोड़कर खेतों की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से लूटी हुई कार को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया। डिजिटल साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान की गई और 15 मार्च 2026 को उसे मंगलौर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज पुत्र नरेश निवासी मेहंदीपुर, थाना मुरथल जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में आ गया था। वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।


पुलिस के मुताबिक आरोपी 13 मार्च को अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था। यहां शराब पीने के दौरान दोस्तों से उसका विवाद हो गया और उसके साथी उसे छोड़कर वापस हरियाणा चले गए। इसके बाद दोस्तों को दिखाने के लिए कि उसके पास भी वाहन है, उसने रुड़की से किराये पर कार बुक की और गुड़ मंडी के पास चालक को धक्का देकर कार लूटकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
बरामदगी:
लूटी हुई नेक्सोन कार
एक मोबाइल फोन
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला, उपनिरीक्षक प्रवीण विष्ट, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Comments (0)