logo
Breaking News
● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
क्राइम

Haridwar:- पार्किंग शुल्क पर मौत का तांडव: हरियाणा से आए युवकों ने ड्यूटी कर रहे पार्किंग मैनेजर को कार से कुचला..

✍ Super Admin 🕒 10 Jan 2026, 10:31 PM
Haridwar:- पार्किंग शुल्क पर मौत का तांडव: हरियाणा से आए युवकों ने ड्यूटी कर रहे पार्किंग मैनेजर को कार से कुचला..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार में पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। हरियाणा से आए दो पर्यटकों ने पार्किंग मैनेजर को कार से कुचल दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक सोनीपत (हरियाणा) निवासी विशाल और सूरज कार से हरिद्वार पहुंचे थे। दोनों ने रोड़ी बेलवाला स्थित पार्किंग में वाहन खड़ा कर हरकी पैड़ी दर्शन किए। लौटने के बाद जब पार्किंग कर्मचारियों ने तय शुल्क मांगा तो दोनों युवक भड़क गए और कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि शुल्क देने से इनकार करते हुए दोनों युवकों ने बैरियर तोड़कर कार निकालने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें रोकने के लिए आगे आए पार्किंग मैनेजर सहदेव सिंह निवासी बोंगला, बहादराबाद को आरोपियों ने जानबूझकर कार से कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सहदेव सिंह कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सहदेव सिंह की मौत की खबर से परिजनों और पार्किंग कर्मचारियों में कोहराम मच गया।

घटना के बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने आरोपियों की कार में तोड़फोड़ कर दी। इसी दौरान मौके पर अफरा-तफरी फैल गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बाद में वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments (0)