logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शीशा तोड़ गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 19 May 2026, 05:06 PM
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शीशा तोड़ गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। कनखल कोतवाली कनखल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों के शीशे तोड़ने और हुड़दंग मचाने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय पार्क की गई गाड़ियों को निशाना बनाते थे और नशे की हालत में इलाके में उत्पात मचाते थे।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कनखल पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में 17 मई 2026 की रात पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को हिरासत में लिया।

पुलिस जांच में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य आरोपियों के खिलाफ मजबूत साबित हुए, जिनकी मदद से उन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे के आदी हैं और पूर्व में भी मारपीट व अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।
गिरफ्तार आरोपियों में वंश पुत्र कैलाश, सचिन पुत्र भूरे, विषु पुत्र पप्पू, सोनू पुत्र रामसुधार और सूरज उर्फ भानू पुत्र शिवनन्दन सैनी शामिल हैं। सभी आरोपी हनुमानगढ़ी क्षेत्र, कनखल के निवासी बताए गए हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नन्द किशोर, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत और कांस्टेबल उम्मेद सिंह की टीम शामिल रही।

Comments (0)