logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

हज-2026: उत्तराखंड में मेडिकल स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन की तारीखें जारी

✍ Super Admin 🕒 26 Mar 2026, 05:44 PM
हज-2026: उत्तराखंड में मेडिकल स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन की तारीखें जारी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने हज-2026 के लिए चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

 समिति के अनुसार सभी हज आवेदकों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


जारी प्रेस नोट के मुताबिक अलग-अलग जनपदों के हज यात्रियों के लिए तारीखें इस प्रकार तय की गई हैं—
हरिद्वार/पौड़ी गढ़वाल के आवेदकों की स्क्रीनिंग 27 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से उप जिला चिकित्सालय, ऋषिकेश में होगी।

देहरादून के आवेदकों के लिए 28 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से जिला चिकित्सालय, कोरोनेशन (देहरादून) में व्यवस्था की गई है।
उधमसिंह नगर (जसपुर, काशीपुर, बाजपुर) के आवेदकों की जांच 31 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से उप जिला चिकित्सालय, एलडी भट्ट, काशीपुर में होगी।
रुद्रपुर, गदरपुर, लालपुर, किच्छा, पंतनगर, खटीमा, सितारगंज व चम्पावत के आवेदकों के लिए 31 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में कार्यक्रम तय है।
नैनीताल/अल्मोड़ा के आवेदकों की स्क्रीनिंग 1 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी में होगी।
हज समिति ने बताया कि यात्रियों को उनकी निर्धारित तारीख की सूचना मोबाइल नंबर पर भी दी जाएगी। सभी से अपील की गई है कि वे तय समय और स्थान पर पहुंचकर वैक्सीनेशन व मेडिकल जांच अवश्य कराएं।

Comments (0)