logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

गुलदार की खाल के साथ चार वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, चाचा-भतीजे की जोड़ी भी शामिल..

✍ Super Admin 🕒 25 Jan 2026, 05:13 PM
गुलदार की खाल के साथ चार वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, चाचा-भतीजे की जोड़ी भी शामिल..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

कोटद्वार। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर सख्त संदेश देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के स्पष्ट निर्देशों के तहत सीआईयू कोटद्वार और श्रीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गुलदार की खाल के साथ चार शातिर वन्यजीव तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चाचा-भतीजे की जोड़ी भी शामिल है।

शनिवार देर शाम पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध वन्यजीव अंगों की तस्करी के लिए श्रीनगर क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने श्रीनगर के विभिन्न होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक होटल के कमरे से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से गुलदार की खाल बरामद हुई, जिसके बाद चारों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कुछ माह पूर्व अपने गांव के जंगल में गुलदार का अवैध शिकार किया था। खाल को लाखों रुपये में बेचने के इरादे से वे इसे दिखाने के लिए श्रीनगर पहुंचे थे, जहां सौदेबाजी चल रही थी। इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे गिरोह को दबोच लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे तस्करी नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।


गिरफ्तार आरोपी....
1:- सफरी लाल पुत्र सेठ दाम, निवासी ग्राम चापड़, हरेटीखाल, रुद्रप्रयाग
2:- बसंतू लाल पुत्र बरदास, निवासी ग्राम चापड़, हरेटीखाल, रुद्रप्रयाग
3:- सुरजन पुत्र जलमदास, निवासी मल्याकोट, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल
4:- रोशन लाल पुत्र बचन दास, निवासी दाट चंद्रेश्वर सैंण, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल
कार्रवाई करने वाली टीम....
सीआईयू कोटद्वार प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत तोमर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट, सुशील चौधरी, अपर उपनिरीक्षक एहसान अली, हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन राणा सहित अन्य जवान शामिल रहे। वहीं वन विभाग की टीम से मनमोहन रावत, रोहित कुमार और जगदीश नेगी भी मौके पर मौजूद रहे।

Comments (0)