logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

पहले चौकी प्रभारी, अब कोतवाली प्रभारी और एसएसआई पर गिरी गाज..

✍ Super Admin 🕒 04 Feb 2026, 01:38 PM
पहले चौकी प्रभारी, अब कोतवाली प्रभारी और एसएसआई पर गिरी गाज..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: रविदास जयंती के बाद ग्राम बिनारसी में हुए दोहरे हत्याकांड ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सख़्त रुख अपनाया है। लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोपों के बीच भगवानपुर कोतवाली प्रभारी और वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

घटनास्थल पर सुस्ती पड़ी भारी.... 
सूत्रों के मुताबिक, विवाद की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। हालात बिगड़ने से पहले न तो प्रभावी पुलिसिंग नजर आई और न ही उच्चाधिकारियों को समय रहते वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। इसी चूक को कार्रवाई की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पुलिस लाइन में आमद के सख़्त आदेश.....
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस मामले में चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी पहले ही लाइन हाजिर किए जा चुके हैं।

Comments (0)