logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, इब्राहिमपुर बना रणभूमि

✍ Super Admin 🕒 08 Apr 2026, 04:03 PM
हरिद्वार में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, इब्राहिमपुर बना रणभूमि

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में एक पारिवारिक विवाद ने अचानक उग्र और हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया, जिसमें दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए।

 लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और लात-घूंसे से हुई इस जबरदस्त भिड़ंत ने पूरे गांव को कुछ ही देर में रणभूमि में बदल दिया।
घटना के दौरान करीब 6 से 8 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, इस हिंसक झड़प के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रियासत और शोकित के बीच लंबे समय से चला आ रहा आपसी विवाद ही इस हिंसा की जड़ है।
पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही, क्षेत्र में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।


पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)