logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

सिडकुल में पुलिस की डबल स्ट्राइक: अवैध हथियार बरामद, झपटमार भी सलाखों के पीछे..

✍ Super Admin 🕒 15 Feb 2026, 04:35 PM
सिडकुल में पुलिस की डबल स्ट्राइक: अवैध हथियार बरामद, झपटमार भी सलाखों के पीछे..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध दो नाली बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया, जबकि मोबाइल झपटमारी की घटना में आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद से दबोचकर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खलबली मची हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अवैध दो नाली बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार......
चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक शैलेंद्र ममगई व चेतककर्मी मनीष ने पतंजलि विश्वविद्यालय के आगे जंगल की ओर से आ रहे संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से अवैध दो नाली बंदूक और 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान मंजीत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी टीरा टोंगिया, थाना सिडकुल के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।

मोबाइल झपटमार को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा....
एक अन्य मामले में नवोदय नगर चौक के पास रिलैक्स कंपनी के समीप मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी तुषार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी इस्लामपुरदास, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया ओप्पो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अ.उपनिरीक्षक हरीश शाह, अ.उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल विजेंद्र पवार और कांस्टेबल प्रदीप ज्वाला शामिल रहे।

Comments (0)