logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

दिनदहाड़े कत्ल से दून में सनसनी, सिरफिरा आशिक चंद घंटों में पुलिस की गिरफ्त में..

✍ Super Admin 🕒 02 Feb 2026, 09:01 PM
दिनदहाड़े कत्ल से दून में सनसनी, सिरफिरा आशिक चंद घंटों में पुलिस की गिरफ्त में..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून: देहरादून के व्यस्ततम दूल्हा बाजार क्षेत्र में सोमवार को हुई दिल दहला देने वाली हत्या से पूरे शहर में दहशत फैल गई। दिनदहाड़े एक युवक ने युवती पर धारदार चापड़ से हमला कर उसका गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में युवती को दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहमे नजर आए।

मृतका की पहचान गुंजन श्रीवास्तव, पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविंदगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि गुंजन दूल्हा बाजार स्थित एक दुकान में कार्यरत थी। सोमवार सुबह वह स्कूटी खड़ी कर दुकान की ओर जा रही थी, तभी गली में घात लगाए बैठे आरोपी ने उस पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।

तीन साल का रिश्ता बना मौत की वजह.....
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाश कुमार (27 वर्ष), निवासी मन्नूगंज खुडबूड़ा, मृतका के संपर्क में पिछले तीन वर्षों से था। दोनों के बीच करीबी रिश्ते थे और आरोपी का मृतका के घर आना-जाना भी था। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला चौकी खुडबूड़ा तक पहुंचा और आपसी सहमति से संबंध खत्म करने का लिखित समझौता भी हुआ था।

धमकी की शिकायत, फिर भी नहीं रुकी वारदात....
पुलिस के अनुसार, हत्या से महज दो दिन पहले गुंजन ने आरोपी द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत चौकी खुडबूड़ा में दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया। लगातार दबाव, युवती द्वारा बातचीत बंद किए जाने और पुलिस की कार्रवाई से घबराए आरोपी ने गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

तेज कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार....
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी आकाश कुमार को कोतवाली नगर क्षेत्र से कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद कर ली गई है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

लापरवाही पर एसएसपी का एक्शन.....
पूर्व में दी गई शिकायत के बावजूद प्रभावी कदम न उठाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने चौकी खुडबूड़ा के चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न नेगी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि इस मामले में किसी भी स्तर की चूक को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments (0)