logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
क्राइम

24 घंटे में वारदात का खुलासा: सूने घर से गहने-नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 04 May 2026, 01:55 PM
24 घंटे में वारदात का खुलासा: सूने घर से गहने-नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर : कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र के मेहवड़कला गांव में सूने घर को निशाना बनाकर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। अज्ञात चोर द्वारा घर के मेन गेट और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली गई थी। पीड़ित अनिरुद्ध सैनी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने 60-70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने धनौरी रोड स्थित बावन दर्रा नहर पटरी से एक संदिग्ध को इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ पकड़ लिया, जिसके पास से चोरी किए गए जेवरात और नगदी बरामद हुई।

 पूछताछ में हुआ खुलासा
पकड़े गए आरोपी गुलशेर (24 वर्ष), निवासी लंढौरा, थाना मंगलौर ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और पैसों की जरूरत के चलते उसने इस चोरी को अंजाम दिया। आरोपी ने सूने घर को देखकर मौके का फायदा उठाया और अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी कर ली।
 बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठियां, चांदी के दाने/मोती, ₹4000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।
आपराधिक इतिहास
आरोपी पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम जैसे मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

हरिद्वार पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। त्वरित कार्रवाई से पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक: कमल मोहन भंडारी
उपनिरीक्षक: देवेंद्र तोमर
अपर उपनिरीक्षक: विनोद कुमार गोला
हेड कांस्टेबल: जमशेद अली, सोनू कुमार
कांस्टेबल: कैलाश राम
होमगार्ड: विक्रम

Comments (0)