logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

गन्ने के खेत मे गौकशी की साजिश नाकाम, पुलिस की रेड से मची भगदड़..

✍ Super Admin 🕒 26 Feb 2026, 03:24 PM
गन्ने के खेत मे गौकशी की साजिश नाकाम, पुलिस की रेड से मची भगदड़..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जनपद में गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रणसुरा गांव में छापेमारी कर दो गायों को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने मौके से करीब 150 किलो संदिग्ध गोवंशीय मांस, खाल और अन्य अवशेष भी कब्जे में लिए हैं, जबकि आरोपी खेतों का लाभ उठाकर फरार हो गए।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रणसुरा गांव में तैय्यब के घर के पीछे गन्ने के खेत में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कौशयारी के नेतृत्व में कोतवाली लक्सर पुलिस और गौवंश स्क्वॉड हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देख मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और आरोपी फरार हो गए।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में की गई। पुलिस जांच में रणसुरा निवासी शाहरुख पुत्र मुन्तियाज, गुलजार पुत्र सईद और जौरासी मंगलौर निवासी रिफाकत पुत्र आबाद सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

तलाशी में मिले अवशेष और जीवित गायें......
मौके की तलाशी के दौरान पुलिस को जमीन पर गोवंशीय पशु के चार पैरों के निचले हिस्से, करीब 150 किलो चर्बीयुक्त मांस, एक खाल और एक जोड़ी स्पोर्ट्स शूज बरामद हुए। पास ही एक पेड़ से रस्सी से बंधी दो जीवित गायें मिलीं, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कर सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

पशुचिकित्साधिकारी ने की पुष्टि....

ब्लॉक बहादराबाद के पशुचिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बरामद मांस का परीक्षण किया और प्रथम दृष्टया उसे गोवंशीय पशु का मांस बताया। इसके आधार पर कोतवाली लक्सर में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम रही शामिल.....
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कौशयारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल सहित पुलिस कर्मियों और गौवंश स्क्वॉड हरिद्वार की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

Comments (0)