logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

गंगा घाट पर ‘कंटेंट’ की सनक.! अरब वेश में पहुंचे युवकों ने खड़ा किया विवाद, उठे सवाल, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 13 Jan 2026, 09:24 PM
गंगा घाट पर ‘कंटेंट’ की सनक.! अरब वेश में पहुंचे युवकों ने खड़ा किया विवाद, उठे सवाल, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार हरकी पैड़ी जैसे अति-संवेदनशील धार्मिक स्थल पर उस वक्त हलचल मच गई, जब अरब देशों की पारंपरिक वेशभूषा में दो युवकों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं के बीच सामने आए इस वीडियो ने श्रद्धालुओं, धार्मिक संगठनों और प्रशासन—तीनों की चिंता बढ़ा दी है।

वीडियो में दोनों युवक बिना किसी रोक-टोक के हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों ने खुद को यूट्यूबर बताते हुए कथित तौर पर मीडिया को बाइट भी दी। जबकि आमतौर पर घाट क्षेत्र में जरा-सी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होती है, ऐसे में इन युवकों की मौजूदगी और उनकी बेफिक्री ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले को लेकर श्री गंगा सभा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताते हुए कहा कि हरकी पैड़ी सनातन आस्था और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्थल पर वेश बदलकर इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस दोनों युवकों की पहचान में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे स्थानीय हैं या बाहर से आए थे। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए यह जांच की जा रही है कि यह हरकत केवल कंटेंट के लिए की गई थी या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश छिपी है।

फिलहाल हरकी पैड़ी से लेकर सोशल मीडिया तक इस मामले की चर्चा जोरों पर है। अब सबकी नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सके कि यह महज यूट्यूब स्टंट था या फिर माहौल बिगाड़ने की एक साजिश।

Comments (0)